उप मुख्यमंत्री आज आयेंगे रीवा
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:रीवा मध्य प्रदेश
रीवा उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल भोपाल से रेवांचल एक्सप्रेस ट्रेन द्वारा रवाना होकर 14 मई को सुबह 8 बजे रीवा पहुंचेंगे तथा सुबह 11 बजे सर्किट हाउस में हिनौती गौधाम एवं बसामन मामा गौवंश वन्य विहार की व्यवस्थाओं एवं प्रचालित कार्यों की समीक्षा करेंगे। तदुपरांत दोपहर 12 बजे जलजीवन मिशन एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा उप मुख्यमंत्री द्वारा सर्किट हाउस में की जाएगी। श्री शुक्ल स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे तथा रात्रि विश्राम करेंगे।

