
मऊगंज जिले की हर महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी सीधे मोबाइल पर
कलेक्टर ने किया जनसंपर्क विभाग के आधिकारिक वाट्सएप चैनल का शुभारंभ
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज . जिलेवासियों को शासन-प्रशासन की महत्वपूर्ण एवं विश्वसनीय जानकारी त्वरित मिले, इस उद्देश्य से कलेक्टर संजय कुमार जैन ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसंपर्क विभाग मऊगंज के आधिकारिक वाट्सएप चैनल Jansampark Mauganj का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री जैन ने स्वयं अपने मोबाइल पर https://whatsapp.com/channel/0029Vb8Jbyu6hENzld85Y01w चैनल को फॉलो किया। साथ ही सभी अधिकारियों-कर्मचारियों एवं जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में चैनल से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि अब शासन-प्रशासन की महत्वपूर्ण एवं प्रमाणिक जानकारियां सीधे नागरिकों के मोबाइल तक पहुंच सकेंगी, जिससे आमजन को समय पर सही जानकारी प्राप्त होगी। कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि चैनल की विशेषता यह है कि यहां केवल आधिकारिक एवं प्रमाणिक जानकारी साझा की जाएगी, जिससे नागरिक फेक न्यूज एवं भ्रामक
जनसंपर्क विभाग मध्यप्रदेश द्वारा तैयार कराया गया है वाट्सएप चैनल – जनसंपर्क विभाग मध्यप्रदेश द्वारा प्रत्येक जिले का आधिकारिक वाट्सएप चैनल तैयार कराया गया है, ताकि सरकारी योजनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों एवं जनहितकारी सूचनाओं का त्वरित प्रसार किया जा सके। इस चैनल के माध्यम से जिले की प्रमुख प्रशासनिक गतिविधियां, शासकीय आदेश, जनहितकारी योजनाएं, भर्ती संबंधी सूचनाएं, अभियान, उपलब्धियां एवं अन्य महत्वपूर्ण अपडेट सीधे आमजन तक पहुंचाया जाएगा।
एक्स, फेसबुक और इस्टाग्राम के साथ वाट्सएप चैनल पर मिलेंगी महत्वपूर्ण जानकारियां – उल्लेखनीय है कि जनसंपर्क विभाग मध्यप्रदेश पहले से ही एक्स, फेसबुक एवं इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से आमजन तक शासन की योजनाओं, उपलब्धियों एवं महत्वपूर्ण सूचनाओं का प्रसार कर रहा है। अब वाट्सएप चैनल के माध्यम से यह जानकारी और अधिक तेज एवं प्रभावी तरीके से नागरिकों तक पहुंचाई जाएगी।

