कलेक्टर ने सीएमओ नईगढ़ी को दिया नोटिस
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज . कलेक्टर मऊगंज संजय कुमार जैन ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी नईगढ़ी पूजा द्विवेदी को कारण बताओ नोटिस दिया है। पेयजल स्रोतों की साफ-सफाई, जलस्रोतों में रिचार्ज पिट बनाने तथा वृक्षारोपण की तैयारी में लापरवाही बरतने एवं समीक्षा बैठकों में बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस दिया गया है। नोटिस का तीन दिन की समय सीमा में संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।


