अन्र्तराष्ट्रीय परिवार दिवस आज
मऊगंज संयुक्त राष्ट्र के आह्वान पर अन्र्तराष्ट्रीय परिवार दिवस 15 मई को मनाया जाता है। परिवार के महत्व को स्वीकार करने और लोगों को परिवार को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह वार्षिक उत्सव यह दर्शाता है कि वैश्विक समुदाय परिवारों को समाज की प्राथमिक इकाईयों के रूप में जोड़ता है।
मध्यप्रदेश राज्य आनंदम संस्थान द्वारा परिवार दिवस पर जिलों में विभिन्न गतिविधियों के आयोजन के निर्देश दिये गये हैं। कलेक्टर संजय कुमार जैन ने इस दिवस पर परिवार के साथ तस्वीरें इंटरनेट पर अपलोड करने सहित सेवानिवृत्त परिवार के सदस्यों से उनके सेवाकाल के संस्मरण नई पीढ़ी के बच्चों को बताने सहित अन्य आयोजन के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि विद्यार्थी, गृहणी, व्यवसायी, बृद्ध, युवा वर्ग, काउंसलर, समाजसेवी, शिक्षाविद, विचारक आदि आयोजन में आनलाइन सहभागिता के माध्यम से अपने विचार व सुझाव शेयर कर सकते हैं। उन्होंने लोगों को सामाजिक न्याय के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान की जानकारी मीडिया के माध्यम से देने के निर्देश दिये हैं।


