मध्य प्रदेशप्रशासनरीवा

तकनीकी सहायकों को जनगणना कार्य का दिया गया प्रशिक्षण

तकनीकी सहायकों को जनगणना कार्य का दिया गया प्रशिक्षण

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान  :मऊगंज मध्यप्रदेश

मऊगंज . जनगणना कार्य को सुव्यवस्थित एवं त्रुटिरहित ढंग से संपादित करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में तकनीकी सहायकों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी पीके पांडेय ने उपस्थित तकनीकी सहायकों को जनगणना संबंधी महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस बार जनगणना में तकनीक के बढ़ते उपयोग को देखते हुए मोबाइल ऐप और डिजिटल पोर्टल के संचालन की विस्तृत जानकारी दी गई है। मकानों की सूचीकरण और भौगोलिक क्षेत्रों के निर्धारण के दौरान आने वाली तकनीकी समस्याओं के समाधान बताए गए तकनीकी सहायकों की शंकाओं का समाधान किया गया।

अपर कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जनगणना के प्रत्येक चरण को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाना अनिवार्य है। उन्होंने सभी सहायकों को तत्परता से काम करने और अपने-अपने क्षेत्रों में डेटा की मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला जनगणना अधिकारी ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें प्रत्येक कर्मचारी की भूमिका अत्यंत अहम होती है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी तकनीकी सहायक प्रशिक्षण में बताई गई प्रक्रियाओं को गंभीरता से समझें तथा फील्ड में कार्य करते समय पूर्ण सावधानी एवं जिम्मेदारी के साथ दायित्वों का निर्वहन करें। इस अवसर पर जनगणना विभाग के संबंधित अधिकारी, जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए तकनीकी सहायक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button