भूतही थाना क्षेत्र में अवैध डीजल कारोबार का भंडाफोड़, 140 लीटर डीजल जब्त
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: सीतामढ़ी बिहार
जिले के भूतही थाना क्षेत्र में अवैध रूप से डीजल की खरीद-बिक्री एवं तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रशासन को बड़ी सफलता मिली है। छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार करते हुए एक मोटरसाइकिल एवं तीन प्लास्टिक गैलन में रखा 140 लीटर डीजल जब्त किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय भूतही थाना क्षेत्र के ग्राम लोहखर पोखर के पास मोटरसाइकिल संख्या BR06AN-6428 पर सवार रंजीत महतो, पिता- निरसल महतो, ग्राम- इंदरवा, थाना- सोनबरसा को पुलिस दल ने संदिग्ध अवस्था में रोका। जांच के दौरान मोटरसाइकिल पर रखे तीन प्लास्टिक कंटेनरों से कुल 140 लीटर डीजल बरामद किया गया।
पूछताछ में पता चला कि जब्त डीजल को नेपाल की ओर ले जाया जा रहा था। रंजीत महतो ने बताया कि उक्त डीजल को खरीद-बिक्री के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था।
इस संबंध में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, सोनबरसा अमित कुमार के आवेदन पर स्थानीय भूतही
थाना में थाना कांड संख्या-114/2026 दर्ज कर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा जब्त मोटरसाइकिल एवं डीजल को कब्जे में ले लिया गया है।
छापेमारी दल में पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे। जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सीतामढ़ी ने बताया कि पेट्रोलियम उत्पादों की कालाबाजारी एवं अवैध कारोबार के खिलाफ जिले में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


