इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

इटावा जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जनपद के विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

इटावा जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जनपद के विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

रिपोर्ट :विशाल समाचार सर 

स्थान: इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जनपद के विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं समयबद्धता की गहन समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड, इटावा द्वारा कराए जा रहे राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा के निर्माण कार्य (अल्पसंख्यक) को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि शैक्षिक सत्र समय से संचालित किया जा सके।

जिला कारागार में 24 बंदी क्षमता के हाई सिक्योरिटी बैरक के निर्माण कार्य में आरसीसी दीवारों के जॉइंट में पाई गई खामियों को तत्काल ठीक करने तथा गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड (इकाई-2), इटावा द्वारा सैफई में कराए जा रहे कार्यों में पत्थरों के जॉइंट सही ढंग से मिलाने एवं समुचित घिसाई कराने के निर्देश दिए गए। वहीं, उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के अंतर्गत 50 बेडेड क्रिटिकल केयर ब्लॉक के निर्माण में गुणवत्ता सुधारने को कहा गया।

मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज, सैफई की बाउंड्री वॉल, मेडिकल कॉलेज में कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के विस्तार हेतु प्रीफैब्रिकेटेड निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, ओपीडी भवन के रैंप निर्माण, 300 बेडेड प्रसूति एवं स्त्री रोग ब्लॉक तथा पैरामेडिकल भवनों के निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा गया।

जिला विद्यालय निरीक्षक, इटावा के कार्यालय भवन के निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा उसके पोर्च को बड़ा करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अग्निशमन केंद्र के आवासीय एवं अनावासीय भवनों के निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कर निरीक्षण कराने को कहा गया। साइबर क्राइम थाने के प्रशासनिक भवन के निर्माण एवं निरीक्षण के निर्देश भी दिए गए।

विकास खंड महेवा के ग्राम बहेड़ा में अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय के निर्माण कार्य को पूर्ण कर शीघ्र संचालन प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। जिला संयुक्त चिकित्सालय में अग्निशमन व्यवस्था के कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग, मॉक ड्रिल एवं प्रशिक्षण सुनिश्चित कराने को कहा गया।

शहर के पक्का तालाब के निकट स्थित ऐतिहासिक भवनों के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण पिलुआ महावीर मंदिर का सौंदर्यीकरण एवं पर्यटन विकास कार्य की समीक्षा की गई है।

सीएंडडीएस परियोजनाओं के प्रोजेक्ट अलंकार के अंतर्गत विद्यालयों में स्वच्छ पेयजल, शौचालय ब्लॉक एवं मल्टीपरपज हॉल के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

मॉडल कंपोजिट विद्यालय, ममनी-हिम्मतपुर में सॉयल ट्रीटमेंट कार्य को प्राथमिकता देने तथा निरीक्षण के दौरान तकनीकी अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं, राजकीय इंटर कॉलेज में इंडोर मिनी स्टेडियम, डायट में अतिरिक्त कक्ष, ऑडिटोरियम एवं मीटिंग हॉल के निर्माण कार्यों में आवश्यक तकनीकी सुधार करने को कहा गया।

भर्थना क्षेत्र में 1000 मीट्रिक टन क्षमता के गोदाम निर्माण में गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा लोक निर्माण विभाग द्वारा बकेवर-सिंडोस मार्ग के चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण तथा भर्थना बाईपास मार्ग के निर्माण कार्य को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी महोदय ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न किया जाए तथा सभी परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार अच्छी सोच के साथ परियोजनाएं लेकर आती है, लेकिन संबंधित अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाएं उनकी गुणवत्ता और समयबद्धता को प्रभावित कर देती हैं।

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रमेश चन्द्र, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button