पुणे स्थानीय प्राधिकरण विधान परिषद चुनाव घोषित, आचार संहिता लागू
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: पुणे महाराष्ट्र
पुणे, 18 मई। भारत निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र विधान परिषद की स्थानीय स्वराज्य संस्था निर्वाचन क्षेत्रों की द्विवार्षिक चुनाव प्रक्रिया की घोषणा कर दी है। इसके तहत पुणे स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र में भी चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही तत्काल प्रभाव से आचार संहिता लागू कर दी गई है।
घोषित कार्यक्रम के अनुसार 25 मई 2026 को अधिसूचना जारी की जाएगी। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 1 जून 2026 निर्धारित की गई है। नामांकन पत्रों की जांच 2 जून को होगी, जबकि नाम वापसी की अंतिम तिथि 4 जून 2026 रखी गई है।
इस निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान 18 जून 2026 को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक कराया जाएगा। मतगणना 22 जून 2026 को होगी तथा 25 जून 2026 से पहले पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न कर ली जाएगी।
निर्वाचन आयोग ने संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।


