इटावाअपराधउत्तर प्रदेश

ऑपरेशन दहन के तहत इटावा पुलिस ने नष्ट किए 5774 किलो से अधिक मादक पदार्थ

ऑपरेशन दहन के तहत इटावा पुलिस ने नष्ट किए 5774 किलो से अधिक मादक पदार्थ

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:इटावा उत्तर 

इटावा,( वि.स.प्रतिनिधी )शासन एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन दहन” अभियान के तहत इटावा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के विभिन्न मामलों में बरामद भारी मात्रा में मादक पदार्थों का विधिक निस्तारण कराया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी की देखरेख में यह कार्रवाई की गई।

 

अभियान के अंतर्गत जनपद के 206 अभियोगों से संबंधित करीब 5774.822 किलोग्राम मादक पदार्थों का विनष्टीकरण किया गया। इनमें 306.842 किलो गांजा, 32.399 किलो चरस, 0.194 किलो अफीम, 0.477 किलो स्मैक/हेरोइन, 5415.8 किलो डोडा एवं अन्य मादक पदार्थ शामिल हैं।

 

मादक पदार्थों का निस्तारण भारत सरकार की नियमावली-2022 के तहत कानपुर देहात स्थित अधिकृत इंसीनेरेटर प्लांट में वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी के साथ पारदर्शी तरीके से कराया गया। इटावा पुलिस ने कहा कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और कारोबार के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button