
सीतामढ़ी में विधि-व्यवस्था को लेकर औचक निरीक्षण
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान: सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी, पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिले में विधि-व्यवस्था संधारण एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार को औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया।
इसी क्रम में अंचल निरीक्षक, सुरसंड द्वारा बेला, परिहार समेत अन्य थाना क्षेत्रों में ओ०डी० जांच, गश्ती दल एवं डायल 112 की सतर्कता एवं सक्रियता का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था में पूरी तत्परता बरतने तथा आमजन की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

