
सीतामढ़ी में जन शिकायत सुनवाई आयोजित
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान: सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। जिला में आमजन की समस्याओं के त्वरित निवारण को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रत्येक कार्य दिवस की तरह मंगलवार को भी जन शिकायत सुनवाई का आयोजन किया गया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी ने लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना तथा उनके त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं विधिसम्मत निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया।
जन शिकायत सुनवाई में विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं एवं आवेदन प्रस्तुत किए, जिनके समाधान को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

