इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

रिजर्व पुलिस लाइन इटावा में शुक्रवार परेड, एसएसपी ने किया निरीक्षण

रिजर्व पुलिस लाइन इटावा में शुक्रवार परेड, एसएसपी ने किया निरीक्षण

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: इटावा उत्तर प्रदेश 

बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों की शारीरिक एवं मानसिक दक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से दौड़ और व्यायाम कराया गया तथा अनुशासन एवं एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने यूपी-112 पीआरवी वाहनों की जांच कर उनमें उपलब्ध दंगा नियंत्रण उपकरण, फर्स्ट एड किट एवं अन्य आवश्यक संसाधनों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उपकरणों की नियमित साफ-सफाई, समुचित रखरखाव और कुशल संचालन के निर्देश दिए।

इसके बाद पुलिस लाइन स्थित मेस का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई और व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही एमटी शाखा और फायर सर्विस कार्यालय का निरीक्षण कर वाहनों की स्थिति, अभिलेखों एवं उपकरणों की जांच की गई तथा सभी वाहनों को सदैव क्रियाशील बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

एसएसपी ने पुलिस कर्मचारियों के आवासों का भी निरीक्षण कर साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। परेड के उपरांत आदेश कक्ष में विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों का निरीक्षण किया गया तथा अर्दली रूम में पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button