प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

टाइगर गश्ती दल द्वारा बैंक एवं महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा जांच तेज

टाइगर गश्ती दल द्वारा बैंक एवं महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा जांच तेज

रिपोर्ट:विशाल समाचार 

स्थान: सीतामढ़ी, बिहार 

सीतामढ़ी पुलिस के पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से टाइगर गश्ती दल द्वारा बैंकिंग प्रतिष्ठानों, एटीएम, ज्वैलरी दुकानों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष सुरक्षा जांच अभियान चलाया जा रहा है।

गश्ती दल द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। साथ ही, बैंक एवं प्रतिष्ठान संचालकों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को रोका जा सके।

पुलिस प्रशासन ने आमजन से भी सतर्क रहने तथा किसी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button