
महिला हेल्प डेस्क पर सुनी जा रही महिलाओं की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश
रिपोर्ट:विशाल समाचार
सीतामढ़ी: कुणाल किशोर प्रतिनिधि
सीतामढ़ी पुलिस के पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले के सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली महिला फरियादियों की समस्याओं को गोपनीयता एवं गंभीरता के साथ सुना जा रहा है। महिला हेल्प डेस्क में तैनात प्रभारी पदाधिकारियों द्वारा प्रत्येक आवेदन पर त्वरित एवं न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
पुलिस प्रशासन द्वारा महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान को प्राथमिकता देते हुए हेल्प डेस्क के माध्यम से शिकायतों का शीघ्र निष्पादन किया जा रहा है, ताकि पीड़ित महिलाओं को समय पर न्याय मिल सके। साथ ही, महिला फरियादियों को आवश्यक कानूनी जानकारी एवं सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है।

