प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार वर्ष 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 जुलाई तक आमंत्रित किए गए हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास नयन सिंह ने बताया कि वीरता, सामाजिक सेवा, पर्यावरण, खेल, कला एवं संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 18 वर्ष से कम आयु के भारतीय बच्चे आवेदन कर सकते हैं। आवेदन अवार्ड डॉट जीओभी डॉट इन पोर्टल पर किए जा सकते हैं।


