प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

मतदाता सूची में दावे-आपत्तियाँ 25 मई तक प्राप्त की जाएंगी 

मतदाता सूची में दावे-आपत्तियाँ 25 मई तक प्राप्त की जाएंगी 

प्रेक्षक द्वारा किया जा रहा है जिले का भ्रमण 

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान: रीवा मध्य प्रदेश 

रीवा जिले भर में नगरीय निकायों तथा पंचायतराज संस्थाओं के निर्वाचन के लिए फोटोयुक्त मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। मतदाता सूची के संबंध में दावे-आपत्तियाँ 25 मई तक प्राप्त की जाएंगी। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक श्री अरूण पाण्डेय सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी द्वारा मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य की निगरानी की जा रही है। प्रेक्षक ने नगरपालिका चाकघाट, त्योंथर एवं ग्राम पंचायत सोहागी तथा ग्राम पंचायत अतरैला में फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण अंतर्गत प्राप्त दावा-आपत्तियों का निरीक्षण किया तथा निर्देश दिए कि हर पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल कराएं। आयोग के निर्देशों के अनुसार एसआईआर के बाद तैयार मतदाता सूची को इसका आधार बनाएं। एसआईआर के दौरान किसी कारणवश यदि पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से बाहर रह गया है तो उसका नाम आवेदन कराकर सूची में जुड़वाएं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने कहा है कि दावे-आपत्तियों के लिए सिर्फ दो दिन ही शेष बचे हैं। अत: अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं और पूरी पारदर्शिता के साथ मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button