प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

सीतामढ़ी में ट्रैफिक पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान

सीतामढ़ी में ट्रैफिक पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में विधि-व्यवस्था संधारण, आवागमन को सुचारू बनाए रखने, अपराध नियंत्रण एवं संदिग्ध व्यक्तियों व गतिविधियों पर निगरानी रखने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष रोको-टोको अभियान एवं सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

यह अभियान जिले के विभिन्न चौक-चौराहों तथा भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर लगातार संचालित किया जा रहा है। जांच के दौरान वाहन चालकों से आवश्यक कागजात की जांच की जा रही है तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।

पुलिस द्वारा हेलमेट, सीट बेल्ट, वाहन के वैध दस्तावेज एवं अन्य सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। वहीं, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई भी की जा रही है।

पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने तथा सभी यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button