
गंगा दशहरा व बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया। आगामी गंगा दशहरा एवं बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी औरैया एवं पुलिस अधीक्षक औरैया की अध्यक्षता में मानस सभागार, कलेक्ट्रेट परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ संवाद कर त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि सभी लोग प्रशासन का सहयोग करें तथा सामाजिक समरसता बनाए रखें।
बैठक के दौरान अफवाहों से सतर्क रहने और किसी भी भ्रामक सूचना पर ध्यान न देने की अपील की गई। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को देने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

