पूणेप्रशासन

मेजर अभिलाषा बराक को मिला UN मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर पुरस्कार

मेजर अभिलाषा बराक को मिला UN मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर पुरस्कार

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान: नई दिल्ली 

नई दिल्ली। अभिलाषा बराक को संयुक्त राष्ट्र का प्रतिष्ठित “यूनाइटेड नेशंस मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2025” प्रदान किया जाएगा। वर्तमान में वह लेबनान में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में भारतीय शांतिरक्षक के रूप में सेवाएं दे रही हैं। महिलाओं और किशोरियों के साथ बेहतर संपर्क स्थापित करने, सामुदायिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने तथा शांतिरक्षकों को लैंगिक संवेदनशीलता प्रशिक्षण देने के लिए उन्हें यह सम्मान दिया जा रहा है।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि मेजर अभिलाषा बराक को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए इस प्रतिष्ठित पुरस्कार हेतु चुना गया है। उन्हें संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों के अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर 29 मई को सम्मानित किया जाएगा।

मेजर अभिलाषा बराक लेबनान में भारतीय शांति सेना की महिला सहभागिता दल की कमांडर हैं और भारतीय सेना की पहली महिला कॉम्बैट एविएटर तथा हेलीकॉप्टर पायलट के रूप में भी पहचान रखती हैं। उनके नेतृत्व और कार्यों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना हो रही है।

गौरतलब है कि मेजर अभिलाषा बराक से पहले भारत की दो अन्य महिला अधिकारियों सुमन गवानी और राधिका सेन को भी संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान मिल चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button