
जिले में गंगा दशहरा पर जल संरक्षण और संवर्धन के कार्यक्रम संपन्न
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:रीवा मध्य प्रदेश
रीवा जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरक्षण और संवर्धन के कार्य लगातार जारी हैं। गंगा दशहरा के अवसर पर जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर जल संरक्षण और संवर्धन से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नदियों के उद्गम स्थल, तालाबों , परंपरागत जल स्त्रोतों की साफ सफाई और जल संवर्धन के कार्य किये गये। इसके साथ ही हैण्डपंपों तथा नल जल योजना के जल स्त्रोतों में रिचार्ज किट बनाने एवं कुंओं की साफ सफाई के भी कार्य कराये गये।
जिले के जनपद पंचायत रायपुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत इटौरा के भेडौरा नदी में साफ सफाई का कार्य किया गया। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की उपस्थिति में जल स्त्रोत पूजन एवं गंगा कलश यात्रा निकाली गयी। इसी क्रम में त्योंथर जनपद पंचायत के डीह ग्राम में खेत तालाब निर्माण का कार्य संपन्न हुआ। जवा विकासखण्ड के ग्राम बडाछ में जनभागीदारी से जल संवर्धन के कार्य प्रारंभ किये गये। जबकि ग्राम अतरैला के पूंछी तालाब में श्रमदान एवं साफ सफाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने श्रमदान करते हुए तालाब की साफ सफाई की और जल संरक्षण एवं पर्यावरण का संदेश दिया। गंगा दशहरा पर गांवों, विकासखण्ड मुख्यालयों तथा जिला स्तर पर जल गंगा कलश यात्रा, दीपदान, जल संवाद, जल जागरूकता रैली आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में उप मुख्यमंत्री जी के प्रतिनिधि राजेश पाण्डेय, सीईओ जनपद रायपुर प्रदीप दुबे, योगेन्द्र शुक्ला, डॉ. जीएन श्रीवास्तव, सीईओ जवा सुलभ सिंह कुशाम, एपीओ नागेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं जन अभियान परिसर के सदस्य उपस्थित रहे।


