पूणेप्रशासनमहाराष्ट्र

पुणे में राज्य उत्पादन शुल्क विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2.03 करोड़ का अवैध शराब जखीरा जब्त

पुणे में राज्य उत्पादन शुल्क विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2.03 करोड़ का अवैध शराब जखीरा जब्त

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान: पुणे महाराष्ट्र

पुणे,। राज्य उत्पादन शुल्क विभाग महाराष्ट्र की पुणे विभागीय टीम ने अवैध शराब के परिवहन और भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 2 करोड़ 3 लाख 39 हजार 800 रुपये का अवैध मद्य और दो कंटेनर वाहन जब्त किए हैं। कार्रवाई में कुल 1716 बॉक्स अवैध शराब बरामद की गई।

यह कार्रवाई आयुक्त डॉ. राजेश देशमुख, सह आयुक्त प्रसाद सुर्वे तथा विभागीय उप आयुक्त सागर धोमकर के निर्देश पर की गई। सबसे पहले शिक्रापुर, तहसील शिरूर जिला पुणे में छापा मारकर गोवा और कर्नाटक राज्य बिक्री अनुमति वाली शराब का अवैध जखीरा पकड़ा गया।

जांच के दौरान मिली सूचना के आधार पर धुले जिले के मुंबई-आगरा हाईवे क्षेत्र से एक कंटेनर को कब्जे में लिया गया। उसमें बीयर और शराब के 696 बॉक्स बरामद हुए। इस कार्रवाई में करीब 81 लाख 27 हजार 600 रुपये का माल जब्त किया गया।

इसके बाद आगे की जांच में सांगली जिले में महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा के पास एक और कंटेनर पकड़ा गया। उसमें विभिन्न राज्यों में बिक्री के लिए अनुमति प्राप्त शराब के 1016 बॉक्स मिले। जांच में यह भी सामने आया कि वाहनों पर फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल किया जा रहा था। इस कार्रवाई में करीब 1 करोड़ 21 लाख 99 हजार 600 रुपये का माल जब्त किया गया।

मामले में महाराष्ट्र दारूबंदी अधिनियम 1949 के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। विभाग ने नागरिकों से अवैध शराब निर्माण, परिवहन या बिक्री की सूचना टोल फ्री नंबर 1800 833 3333 और व्हाट्सएप नंबर 8422001133 पर देने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button