
महिला हेल्प डेस्क में फरियादियों की समस्याओं का गंभीरता व गोपनीयता से निस्तारण
पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिले के सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क पर महिला फरियादियों की शिकायतों को प्राथमिकता के साथ सुना जा रहा है।
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी, बिहार
सीतामढ़ी में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क पर महिला फरियादियों की समस्याओं को पूरी गंभीरता एवं गोपनीयता के साथ सुना जा रहा है।
पुलिस प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रत्येक महिला फरियादी को सुरक्षित वातावरण मिले, ताकि वे बिना किसी भय के अपनी शिकायत दर्ज करा सकें।
महिला हेल्प डेस्क प्रभारी द्वारा प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर त्वरित और न्यायोचित कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया को प्राथमिकता दी जा रही है।
पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इस दिशा में लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।


