उप मुख्यमंत्री आज आएंगे रीवा, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल 28 मई को रेवांचल एक्सप्रेस ट्रेन द्वारा भोपाल से प्रस्थान कर 29 मई को सुबह 8 बजे रीवा आएंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में मातृ मृत्यु दर कम करने के उद्देश्य आयोजित कार्यशाला के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे कृष्णाराज कपूर ऑडिटोरियम में जल जीवन मिशन की जिला स्तरीय कार्यशाला और प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके बाद उप मुख्यमंत्री शाम 5 बजे स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में समर कैंप प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में शामिल होंगे।

