प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

अंतरराष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता दिवस पर आंगनवाड़ी केंद्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित  

अंतरराष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता दिवस पर आंगनवाड़ी केंद्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान: रीवा मध्य प्रदेश 

रीवा . जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास नयन सिंह के निर्देशन में अंतरराष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर रीवा जिले में विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बोदाबाग स्थित मुरलीधर कॉलोनी आंगनवाड़ी केंद्र में महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया गया, जिसमें सामाजिक संस्था अहिंसा वेलफेयर सोसाइटी एवं समग्र जन चेतना विकास परिषद की सहभागिता रही। कार्यक्रम में बाल संरक्षण अधिकारी स्वाती श्रीवास्तव, शिक्षिका मनु शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता सुमित सिंह, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, किशोरी बालिकाएं एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। इस दौरान माहवारी स्वच्छता के महत्व, व्यक्तिगत साफ-सफाई एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारियां विस्तार से दी गईं। विशेषज्ञों ने किशोरियों को माहवारी के दौरान स्वच्छता बनाए रखने एवं जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।

 

कार्यक्रम के दौरान किशोरियों एवं महिलाओं को सेनेटरी पैड का वितरण भी किया गया। वक्ताओं ने कहा कि माहवारी एक प्राकृतिक प्रक्रिया है और इससे जुड़े मिथकों एवं झिझक को दूर करने की आवश्यकता है। जागरूकता एवं सही जानकारी से महिलाओं और किशोरियों का स्वास्थ्य बेहतर बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में किशोरियों को रोल प्ले एवं विभिन्न स्लोगन के माध्यम से जानकारी दी गई। इसके अलावा पंचायत सोनौरा सहित जवा ब्लॉक, त्यौंथर ब्लॉक एवं जिले के कई आंगनवाड़ी केंद्रों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं एवं किशोरियों को स्वच्छता, पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button