जनपद पंचायत हनुमना में रोजगार मेला आज
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान :मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज . कलेक्टर संजय कुमार जैन के मार्गदर्शन में युवा संगम कार्यक्रम के तहत जनपद पंचायत हनुमना में 29 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रोजगार मेला आयोजित किया जायेगा। रोजगार मेले में जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। उप संचालक रोजगार अनिल दुबे ने बताया कि रोजगार मेले में 10 कंपनियों द्वारा युवाओं का चयन किया जाएगा। मेले में शामिल होने के लिए विभिन्न कंपनियों में युवक एवं युवतियों की आयु सीमा तथा शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। वेतन एवं भत्ते 8500 रुपए से 25 हजार रुपए तक निर्धारित किया गया है। वेतन एवं भत्ता विभिन्न कंपनियों में अलग-अलग देय होगा। युवाओ को अपने साथ मूल अंकसूची तथा निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति, आधार कार्ड या वोटर आईडी, रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन एवं नवीनतम दो पासपोर्ट साइज के फोटो लेकर आना अनिवार्य होगा।
उप संचालक ने बताया कि रोजगार मेले में ब्राहमा देवी इंजीनियरिंग प्रा. लि. इंदौर, आयसर ट्रक एण्ड बस पीथमपुर धार इंदौर, जेके टायर्स मुरैना, फ्लिप कार्ट रीवा, जैबिल सर्किट इंडिया लि. रंजनगांव पूणे, सीआईआई एमसीसी इंदौर, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस रीवा, श्रीराम पिस्टन एण्ड रिंग लि. पथरेडी राजस्थान, प्रभा बायो प्लांट्स प्रा. लि. रीवा तथा प्रगतिशील बायोटेक प्रा. लि. रीवा में रोजगार के अवसर उपलब्ध रहेंगे।

