प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

सीतामढ़ी में जन शिकायत सुनवाई आयोजित, पुलिस अधीक्षक ने सुनी लोगों की समस्याएं

सीतामढ़ी में जन शिकायत सुनवाई आयोजित, पुलिस अधीक्षक ने सुनी लोगों की समस्याएं

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी जिला में आमजन की समस्याओं के त्वरित निवारण हेतु प्रत्येक कार्य दिवस पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जन शिकायत सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी द्वारा लोगों की समस्याएं सुनी गईं।

 

जन शिकायत सुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। पुलिस अधीक्षक ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं विधिसम्मत निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

पुलिस प्रशासन ने कहा कि जन शिकायत सुनवाई का उद्देश्य आमजन को त्वरित न्याय उपलब्ध कराना एवं उनकी समस्याओं का पारदर्शी तरीके से समाधान सुनिश्चित करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button