
सीतामढ़ी में सघन वाहन जांच अभियान जारी, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी बिहार
पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिले में विधि-व्यवस्था संधारण, सुचारू यातायात व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष रोको-टोको एवं सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत जिले के विभिन्न चौक-चौराहों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर वाहनों की जांच की जा रही है। इस दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।
ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग, गलत दिशा में वाहन चलाने एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी लोग यातायात नियमों का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।


