
सुरसंड के विद्यालय में पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को दी अहम जानकारी
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: सीतामढ़ी बिहार
पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार गुरुवार को अंचल निरीक्षक, सुरसंड के नेतृत्व में सरयूग उच्च विद्यालय, सुरसंड में जागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान छात्रों एवं युवाओं को एनडीपीएस (मादक पदार्थ निषेध), साइबर अपराध, बाल विवाह, मानव तस्करी एवं अवैध इमिग्रेशन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से दूर रहने, साइबर ठगी से बचाव करने तथा बाल विवाह के कानूनी परिणामों के बारे में जागरूक किया।
इसके साथ ही मानव तस्करी एवं अवैध तरीके से विदेश भेजने वाले गिरोहों से सतर्क रहने की सलाह दी गई। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें।
सीतामढ़ी पुलिस ने बताया कि युवाओं एवं विद्यार्थियों को जागरूक और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से जिले में लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।


