
बिहार के सभी सरकारी कर्मचारियों को लेना ही होगा ‘कंपल्सरी हॉलीडे’, सपरिवार घूमना जरूरी
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:पटना बिहार
कंपल्सरी हॉलीडे (अनिवार्य छुट्टी) के तहत निर्देश दिया गया है कि एंप्लॉयी को अपनी हर यात्रा के दौरान कम से कम तीन पर्यटन स्थलों का दौरा करना होगा. उस इलाके में रात बितानी होगी. जब यात्रा पूरी हो जाएगी, तब उन्हें जिलाधिकारियों को एक रिपोर्ट सौंपनी होगी
बिहार में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार ने एक फरमान निकाला है. इसमें कहा गया है कि सभी सरकारी अधिकारी, कर्मचारी हर तीन महीने में एक बार अपने परिवार संग राज्य की तीन जगहों पर घूमने जाएंगे. और उन्होंने वहां क्या देखा, उनका क्या एक्सपीरियंस रहा, सब बताएंगे.
बिहार में सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों को घूमने का आदेश
इंडिया टुडे से जुड़े शशि भूषण की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपल्सरी हॉलीडे (अनिवार्य छुट्टी) के तहत निर्देश दिया गया है कि एंप्लॉयी को अपनी हर यात्रा के दौरान कम से कम तीन पर्यटन स्थलों का दौरा करना होगा. उस इलाके में रात बितानी होगी. जब यात्रा पूरी हो जाएगी, तब उन्हें जिलाधिकारियों को एक रिपोर्ट सौंपनी होगी.
रिपोर्ट में देखे गए स्थलों की तस्वीरें, उन जगहों से जुड़ी जानकारी और दौरे के दौरान उनके पर्सनल एक्सपीरियंस को शामिल करना होगा. ये रिपोर्टें अधिकारी की तैनाती के स्थान के आधार पर, जिलाधिकारियों, मंडलीय आयुक्तों या संबंधित विभागों को सौंपी जाएंगी,



