प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

कलेक्टर ने सड़क दुर्घटना संभावित स्थल का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने सड़क दुर्घटना संभावित स्थल का किया निरीक्षण

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

रिपोर्ट:मऊगंज मध्यप्रदेश 

मऊगंज  कलेक्टर संजय कुमार जैन ने जिले के सड़क दुर्घटना संभावित स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कलेक्टर कार्यालय के समीप बरांव रोड एवं नेशनल हाईवे के इंटरसेक्शन प्वाइंट का निरीक्षण कर हाईवे के दोनों ओर ड्रम लगाकर बेरिकेटिंग करने के निर्देश दिये ताकि वाहनों की गति पर नियंत्रण रखा जा सके। उन्होंने नेशनल हाईवे के शार्पबेंड को सुगम करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि दोनों स्थनों पर संकेतक अवश्य लगवायें। कलेक्टर ने मऊगंज अस्पताल के समीप तिराहे के निरीक्षण के दौरान मेन गेट के अंदर 100 मीटर सड़क निर्माण कराये जाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग सभी तिराहों व दुर्घटना संभावित स्थलों में ब्रोकर लगाकर साइन बोर्ड लगाया जाना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार जैन, एसडीएम मऊगंज एपी द्विवेदी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button