
थाना अजीतमल में नष्ट की गई जब्त अवैध शराब, 59 मुकदमों का माल किया गया डिस्पोज
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया। शासन की मंशा के अनुरूप थानों को स्वच्छ एवं सुविधाजनक बनाए जाने के अभियान के तहत कोतवाली अजीतमल में मालखाने में जमा पुराने माल मुकदमाती नाजायज शराब का निस्तारण किया गया।
मा. न्यायालय से प्राप्त अनुमति के आधार पर पुलिस अधीक्षक औरैया एवं अपर पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में उपजिलाधिकारी अजीतमल, क्षेत्राधिकारी अजीतमल तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अजीतमल की मौजूदगी में मालखाने में जमा अवैध एवं जब्त शराब को गड्ढा खुदवाकर नष्ट कराया गया।
पुलिस के अनुसार कुल 59 मुकदमों से संबंधित 220.6 लीटर देशी शराब एवं 15 लीटर कच्ची शराब को नष्ट किया गया। नष्ट की गई शराब की अनुमानित कीमत 91,840 रुपये बताई गई है।
इस कार्रवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी अजीतमल श्री अशोक कुमार सिंह, नायब तहसीलदार अजीतमल श्री अशोक कुमार, प्रभारी निरीक्षक श्री ललितेश त्रिपाठी एवं हेड मोहर्रिर चन्द्रेज सिंह मौजूद रहे।


