जूम लिंक से प्रतिदिन दिया जा रहा योग प्रशिक्षण
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:रीवा मध्य प्रदेश
रीवा रीवा संभाग के सभी जिलों में 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाएगा। विश्व योग दिवस कार्यक्रम की तैयारियों के क्रम में आयुष विभाग द्वारा प्रतिदिन सुबह 8 बजे से जूम लिंक के माध्यम से योग प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस संबंध में संयुक्त् संचालक आयुष शिवराम साकेत ने बताया कि अधिकारियों के संभागीय ग्रुप तथा जिला ग्रुप में प्रतिदिन प्रशिक्षण के लिए जूम लिंक शेयर की जा रही है। यूट्यूब में भी प्रशिक्षण उपलब्ध है। प्रदेश में लगभग 25 हजार से अधिक लोग इसका लाभ ले रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से योग प्रशिक्षण में शामिल होने का अनुरोध किया है।

