
एसएसपी ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा, । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित नियमित जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जनसुनवाई में विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी शिकायतें एवं समस्याएं एसएसपी के समक्ष रखीं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रार्थना पत्रों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से वार्ता कर शिकायतों के शीघ्र एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए।
उन्होंने फरियादियों को आश्वस्त किया कि उनकी शिकायतों पर न्यायोचित कार्रवाई की जाएगी तथा प्रत्येक मामले का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
एसएसपी ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी निस्तारण इटावा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनसुनवाई के माध्यम से पुलिस एवं जनता के बीच संवाद को मजबूत बनाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।



