उत्तर प्रदेशऔरैयाशिक्षा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने माध्यमिक शिक्षा विभाग की केंद्र एवं राज्य स्तरीय बोर्ड परीक्षाओं में उच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित।

मेधावियों की मेहनत को मिला सम्मान, आत्मविश्वास से चमक उठे चेहरे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने माध्यमिक शिक्षा विभाग की केंद्र एवं राज्य स्तरीय बोर्ड परीक्षाओं में उच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित।

मेधावियों की मेहनत को मिला सम्मान, आत्मविश्वास से चमक उठे चेहरे।

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान औरैया उत्तर प्रदेश 

दिनांक:01जून 2026

औरैया  मुख्यमंत्री जी के लोक भवन सभागार लखनऊ में आयोजित माध्यमिक शिक्षा विभाग की केंद्र एवं राज्य स्तरीय बोर्ड परीक्षाओं में उच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र/छात्राओं, उनके अभिभावकों एवं प्रधानाचार्यों का सम्मान समारोह कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में सदर विधायक श्रीमती गुड़िया कठेरिया,भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, जिलाधिकारी बृजेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार सहित संबंधित अधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक/ अध्यापिकाओं एवं छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों द्वारा देखा व सुना गया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह आप लोगों की अथक मेहनत का ही परिणाम है कि जो आप लोगों को यह सम्मान प्राप्त हो रहा है। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की, कि इसे इसी क्रम में आगे बढ़ाते हुए अपने माता-पिता और जनपद का मान बढ़ायें। उन्होंने कहा कि जो प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अपने उद्बोधन में कहा है उसे बच्चे अपने जीवन में उतारे और अभिभावक भी उनके संबोधन का अनुसरण करें। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है सफलता सिर्फ परिश्रम से प्राप्त होती है शॉर्टकट से प्राप्त की गयी सफलता क्षणिक होती है इसलिए परिश्रम से ही सफलता प्राप्त करने का प्रयास करें।

 

सदर विधायिका श्रीमती गुड़िया कठेरिया ने छात्रों से कहा कि वह सिर्फ अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें शिक्षा कोई प्रतियोगिता नहीं है इसलिए इस पर ध्यान न दें कि कौन कितने नंबर लाया है उन्होंने अभिभावकों से कहा कि वह अपने बच्चों के साथ मित्रवत व्यवहार करें जिससे वह अपनी समस्याओं व उपलब्धियों के साथ-साथ अपने विचारों को भी व्यक्त कर सके। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से कहा कि कभी भी परिस्थितियों से ही उत्साहित न हो बल्कि उनका तत्स्पष्टता से सामना करें और प्रयास करें कि आने वाली अगली चुनौती को और बेहतर ढंग से सामना करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने सभी छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ उन्होंने स्वयं का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि सफलता के लिए नंबर अधिक मायने नहीं रखते हैं बल्कि ज्ञान और परिश्रम मायने रखता है उन्होंने छात्र-छात्राओं को सोशल मीडिया के प्रयोग के संबंध में बताया कि सोशल मीडिया का प्रयोग अपनी शिक्षा और लक्ष्य प्राप्त के लिए करें जिससे उसका सदुपयोग हो सके।

कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायिका, भाजपा जिलाध्यक्ष एवं जिलाधिकारी , जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं उनके चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

कार्यक्रम में सदर विधायिका , भाजपा जिलाध्यक्ष व जिलाधिकारी ने माध्यमिक शिक्षा परिषद हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में राज्य/जनपद स्तर पर उच्च अंक प्राप्त करने वाले हाईस्कूल के 10 एवं इन्टरमीडिएट के 10 मेधावी छात्र-छात्राओं को 21 हजार का चैक, प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button