कलेक्टर मऊगंज ने एडीईओ को किया निलंबित
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज कलेक्टर मऊगंज संजय कुमार जैन ने जनपद पंचायत हनुमना के एडीईओ बंशराज गौतम को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए हैं। श्री गौतम द्वारा संबल योजना की अनुग्रह राशि वितरण में अनियमितता तथा कूटरचित दस्तावेज तैयार करने पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई मध्यप्रदेश सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील नियम 1966 के तहत की गई है। निलंबन अवधि में श्री गौतम का मुख्यालय जनपद पंचायत कार्यालय मऊगंज रहेगा। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।



