इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम-एसएसपी ने की तैयारियों की समीक्षा

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम-एसएसपी ने की तैयारियों की समीक्षा

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा, जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आगामी पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों को लेकर विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में सभी सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जनपद के 11 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 25 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा 8, 9 एवं 10 जून को प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

जिलाधिकारी ने रैन बसेरों की साफ-सफाई, परीक्षा केंद्रों के बाहर साइन बोर्ड लगाने, सभी केंद्रों की लोकेशन गूगल मैप पर उपलब्ध कराने, चौराहों पर पूछताछ केंद्र स्थापित करने तथा प्रत्येक केंद्र पर एंबुलेंस एवं चिकित्सक की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को परीक्षा से पूर्व केंद्रों का निरीक्षण करने तथा पुलिस अधिकारियों से समन्वय बनाए रखने को कहा।

एसएसपी ने कहा कि परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में आईएएस कोमल पुनिया, एसपी ग्रामीण, अपर जिलाधिकारी विपिन कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी डोगरा शक्ति, जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल सिंह, सभी उपजिलाधिकारी, सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button