उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

एडीजी कानपुर जोन एवं डीआईजी कानपुर परिक्षेत्र ने किया पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण

एडीजी कानपुर जोन एवं डीआईजी कानपुर परिक्षेत्र ने किया पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया,  अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र हरीश चन्दर ने जनपद भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय औरैया का आकस्मिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम एडीजी महोदया ने गार्द की सलामी ली। इसके उपरांत उन्होंने प्रधान लिपिक कार्यालय, वाचक कार्यालय, अपराध शाखा, महिला सहायता प्रकोष्ठ सहित विभिन्न महत्वपूर्ण शाखाओं का सूक्ष्म निरीक्षण कर अभिलेखों की जांच की।

अधिकारियों ने अभिलेखों को अद्यतन रखने, कार्यालयीय कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने तथा जनशिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने पर बल दिया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक औरैया, अपर पुलिस अधीक्षक औरैया सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button