
विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला विकलांग एसोसिएशन ने किया वृक्षारोपण
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा, : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला विकलांग एसोसिएशन द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के संदेश के साथ संत गाडगे आश्रम, बुद्धा पार्क नुमाइश परिसर, संरक्षक ओमप्रकाश गुप्ता के आवास तथा जिला विकलांग एसोसिएशन कार्यालय परिसर में पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम के दौरान एसोसिएशन के संरक्षक ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। वृक्ष मानव जीवन के लिए अमूल्य हैं और इनके संरक्षण से ही आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण मिल सकेगा।
इस अवसर पर जिला विकलांग एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार जाटव, मंत्री संतोष कुमार त्रिवेदी, महिला अध्यक्ष सीमा मिश्रा, संगठन मंत्री मोहम्मद यासीन, सदस्य गंभीर सिंह, रोशनी मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए वृक्षों की नियमित देखभाल करने का भी संकल्प लिया।



