उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

औरैया कोतवाली को मिला ISO 9001:2015 प्रमाणन

औरैया कोतवाली को मिला ISO 9001:2015 प्रमाणन

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया। जनपद औरैया पुलिस के लिए यह गौरव का क्षण है। उत्कृष्ट नागरिक सेवाओं, पारदर्शी कार्यप्रणाली तथा बेहतर प्रशासनिक प्रबंधन के लिए थाना कोतवाली औरैया को अंतरराष्ट्रीय मानक ISO 9001:2015 (क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम) प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया है।

यह प्रमाणपत्र अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर अनुपम कुलश्रेष्ठ तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र द्वारा प्रदान किया गया।

इस उपलब्धि के साथ थाना कोतवाली औरैया ने नागरिक सेवाओं की गुणवत्ता, जवाबदेही, पारदर्शिता एवं प्रशासनिक दक्षता के क्षेत्र में एक नया मानक स्थापित किया है। पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे टीमवर्क, समर्पण और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम बताया।

पुलिस विभाग का कहना है कि भविष्य में भी आमजन को बेहतर, त्वरित एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button