
एकीकृत कंट्रोल रूम का एडीजी व डीआईजी ने किया निरीक्षण
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया। अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर अनुपम कुलश्रेष्ठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर हरीश चन्दर ने कोतवाली औरैया में स्थापित एकीकृत कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जनपद के प्रमुख चौराहों एवं महत्वपूर्ण स्थलों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया तथा कैमरों की कार्यप्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था और कंट्रोल रूम की संचालन प्रणाली की समीक्षा की।
अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा सीसीटीवी निगरानी के माध्यम से अपराध नियंत्रण एवं यातायात प्रबंधन को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। इस दौरान संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।



