
चौपाल कार्यक्रम में रोपे गये पौधे
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . विश्व पर्यावरण दिवस पर विकासखंड गंगेव में क़ृषि विभाग एवं आत्मा परियोजना के संयुक्त प्रयास से आयोजित किये जा रहे चौपाल कार्यक्रम जैसे खेत बचाओ अभियान एवं राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन अंतर्गत क्लस्टर ग्रामो अंतर्गत वृहद फलदार वृक्षारोपण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में महिलाओं की सक्रिय सहभागिता एवं नेतृत्व विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। एक पेड़ माँ के नाम अभियान के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक खेती का संदेश जन-जन तक पहुँचाया जा रहा है। कार्यक्रम में कृषि सखी श्रीमती पूजा एवं गीता पटेल अन्य महिला कृषक ग्राम माला द्वारा आम का पौधा, श्रीमती वीणा शर्मा, ग्राम कठेरी द्वारा नींबू का पौधा तथा श्रीमती संगीता प्रजापति, ग्राम बेलवाबड़गायन द्वारा दशहरी आम का पौधा रोपित किया गया। महिला कृषकों एवं कृषि सखियों ने पर्यावरण संरक्षण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए वृक्षारोपण को जनभागीदारी का स्वरूप प्रदान किया। आत्मा योजनान्तर्गत लाभवान्वित हितग्राहियों में श्री शेषमणि पटेल ग्राम रजहा द्वारा सुंदरजा आम तथा श्री राहुल पटेल ग्राम दादर, श्रीनिवास पांडे ग्राम टेहरा द्वारा आम के पौधे का रोपण किया गया। साथ ही जैव आदान संसाधन केंद्र एवं फार्मर प्रोडूसर कम्पनी धवैया में भी विभिन्न फलदार पौधों का रोपण कर प्राकृतिक खेती एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान क़ृषि सखी ने विवेकपूर्ण संतुलित उर्वरक उपयोग, ईधन बचत, नरवाई प्रबंधन,स्वस्थ मिट्टी, स्वस्थ पर्यावरण एवं समृद्ध परिवार के निर्माण में अपनी भूमिका को रेखांकित करते हुए वृक्षारोपण और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। क़ृषि सखी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण एक-दूसरे के पूरक हैं तथा महिलाओं की भागीदारी से ही प्राकृतिक जैव आदान संसाधनों के संरक्षण एवं सतत कृषि विकास के लक्ष्यों को प्रभावी रूप से प्राप्त किया जा सकता है।कार्यक्रम में उपस्थित कृषकों, कृषि सखियों एवं ग्रामीणों ने अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा प्राकृतिक खेती को अपनाकर पर्यावरण संरक्षण, स्वकक्षता अभियान अंतर्गत कचरा निष्पादन,कम्पोस्ट खाद,जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल संरक्षण में योगदान देने का संकल्प लिया।



