
औरैया में मेधावी सम्मान समारोह, पुलिस परिवार के बच्चों को मिला सम्मान
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:औरैया, उत्तर प्रदेश
औरैया: तहसील बिधूना में वामा सारथी, उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में मेधावी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक औरैया की उपस्थिति में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले पुलिस परिवार के बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग सुविधाओं की जानकारी भी दी गई।



