उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मेगा कृषि क्रेडिट आउटरीच कैंप का सफल आयोजन।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मेगा कृषि क्रेडिट आउटरीच कैंप का सफल आयोजन।

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा किसानों एवं स्वयं सहायता समूहों को वित्तीय रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से कृषि क्रेडिट आउटरीच कैंप का आयोजन विकास खंड कार्यालय सभागार औरैया में किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के किसान, समूह सखी एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अग्रणी जिला प्रबंधक राजीव सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को कैंप की विशेषताओं से अवगत कराते हुए कृषि ऋण योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की जिसमे कृषि ऋण क्रेडिट कार्ड, पशु पालन क्रेडिट कार्ड, मत्स्य क्रेडिट कार्ड एवं स्वयं सहायता समूह ऋण मुख्य रहे एवं किसानों को विभिन्न बैंकिंग सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी भी कैंप में उपस्थित रहे। उन्होंने किसानों एवं स्वयं सहायता समूहों से अधिक से अधिक बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने उपस्थित लाभार्थियों से संवाद कर उनका फीडबैक भी प्राप्त किया, जिसमें बैंक की सेवाओं के प्रति सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई।

कार्यक्रम के दौरान अग्रणी जिला प्रबंधक द्वारा स्वयं सहायता समूहों एवं किसानो को कुल ₹5,27,00000 ( पाच करोड़ सत्ताईस लाख रुपये) के स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। उन्होंने सभी लाभार्थियों से ऋण लेने का उद्देश्य भी जाना तथा उन्हें सफलतापूर्वक ऋण का सदुपयोग करने हेतु शुभकामनाएं प्रदान कीं।

कार्यक्रम का समापन आभार ज्ञापन के साथ हुआ एवं बैंक द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी एवं वित्तीय सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button