
उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025 को लेकर जिलाधिकारी व एसपी ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण
रिपोर्ट ;विशाल समाचार
स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश
आगामी उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की ऑफलाइन लिखित परीक्षा के सफल एवं शुचितापूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद औरैया में प्रशासनिक सक्रियता देखने को मिली। जिलाधिकारी औरैया एवं पुलिस अधीक्षक औरैया ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को परीक्षा को शांतिपूर्ण, नकलविहीन एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, निगरानी एवं व्यवस्थागत तैयारियों को और अधिक सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया।



