इटावाउत्तर प्रदेशशिक्षा

वामा सारथी इटावा द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, पर्यावरण संरक्षण की दिलाई गई शपथ

वामा सारथी इटावा द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, पर्यावरण संरक्षण की दिलाई गई शपथ

 

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: इटावा उत्तर प्रदेश 

जनपद इटावा में वामा सारथी के तत्वावधान में मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान हेतु एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम लखनऊ मुख्यालय से आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्राप्त निर्देशों के क्रम में पुलिस लाइन इटावा स्थित डीटीयू सभागार में संपन्न हुआ।

 

कार्यक्रम के दौरान मुख्यालय से प्राप्त प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर वामा सारथी अध्यक्ष श्रीमती रीना श्रीवास्तव, श्रीमती वंदना शर्मा एवं क्षेत्राधिकारी लाइन्स सुश्री आयुषी सिंह द्वारा संजीव पुत्र श्री श्याम सिंह (मुख्य आरक्षी, 28वीं वाहिनी पीएसी इटावा) तथा अग्निवेश सिंह पुत्र श्री उदय राज सिंह (मुख्य आरक्षी) को सम्मानित किया गया। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

कार्यक्रम के दौरान “वामा ईको चैंप्स” अभियान के अंतर्गत बच्चों को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए शपथ भी दिलाई गई। उपस्थित सभी बच्चों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने हेतु प्रेरित किया गया।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button