प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

रिजफरो सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल बनाता है बुआई के लिए मेड़ और नाली

रिजफरो सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल बनाता है बुआई के लिए मेड़ और नाली

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:रीवा मध्य प्रदेश 

रीवा . दलहनी और तिलहनी फसलों में पानी की कम आवश्यकता होती है। इसी तरह सोयाबीन की फसल को भी कम पानी की आवश्यकता होती है। अधिक बारिश और जल भराव होने पर सोयाबीन के पौधे गलने लगते हैं। यही प्रभाव मूंग, उड़द, अरहर आदि की फसलों में होता है। इस समस्या को दूर करने के लिए रिजफरो सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल बहुत उपयोगी है। इसे किसी भी ट्रैक्टर से चलाया जा सकता है। इसके उपयोग से खेत में फसल की बोनी के लिए नाली और पतली मेड़ का चार की कतार में निर्माण होता है। सोयाबीन तथा अन्य फसलें मेड़ की ढलान पर बोई जाती हैं। अधिक वर्षा होने पर नालियों के माध्यम से पानी खेत से बाहर हो जाता है जिससे गलन की समस्या दूर होती है। यदि बारिश कम होती है तो मेड़ में संचित नमी पौधे के लिए उपयोगी साबित होती है। खेत में नाली और मेड़ बन जाने से इसमें अंतरवर्ती फसल भी ली जा सकती है। इसके उपयोग से कतार से कतार और पौधे से पौधे की दूरी निर्धारित हो जाती है जिससे उत्पादन में वृद्धि होती है। इसका उपयोग सोयाबीन सहित सभी दलहनी और तिलहनी फसलों के लिए बहुत कारगर है। इसकी खरीद में कृषि विभाग द्वारा अनुदान की सुविधा दी जा रही है।

507

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button