
सीईओ जिला पंचायत ने शासकीय आवास में किया पौधारोपण
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर ने अपने शासकीय आवास में गत दिवस पौधा रोपित किया। उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण के लिए जिले भर में पौधे रोपित किए गए। इसी क्रम में आवास में भी पौधा रोपित किया गया है।
