बिहारप्रशासनसीतामढ़ी

सीतामढ़ी पुलिस की महिला हेल्प डेस्क पर सुनी जा रही महिलाओं की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

सीतामढ़ी पुलिस की महिला हेल्प डेस्क पर सुनी जा रही महिलाओं की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिले के सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली महिला फरियादियों की समस्याओं को गोपनीयता एवं गंभीरता के साथ सुना जा रहा है। महिला सुरक्षा और सम्मान को प्राथमिकता देते हुए हेल्प डेस्क पर शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ निस्तारण किया जा रहा है।

महिला हेल्प डेस्क प्रभारी द्वारा प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर त्वरित एवं न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है, ताकि पीड़ित महिलाओं को समय पर न्याय और आवश्यक सहायता मिल सके। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना तथा उनकी शिकायतों का प्रभावी समाधान करना है।

पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए निर्धारित समय सीमा में आवश्यक कार्रवाई की जाए। इससे महिलाओं का पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button