अपराधबिहारसीतामढ़ी

अपराध नियंत्रण को लेकर सीतामढ़ी पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान जारी

अपराध नियंत्रण को लेकर सीतामढ़ी पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान जारी

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिले में अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस टीमों द्वारा प्रमुख चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर वाहनों की गहन जांच की जा रही है।

जांच के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। साथ ही वाहन चालकों के आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर यातायात नियमों के पालन के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। आमजन से भी अपील की गई है कि वे पुलिस जांच में सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button