
सीतामढ़ी पुलिस की महिला हेल्प डेस्क सक्रिय, फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी। बिहार
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले के सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। महिला हेल्प डेस्क में आने वाली महिला फरियादियों की समस्याओं को गोपनीयता एवं गंभीरता के साथ सुना जा रहा है।
पुलिस प्रशासन द्वारा बताया गया कि प्रत्येक शिकायत पर महिला हेल्प डेस्क प्रभारी द्वारा त्वरित एवं न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। इसका उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराना है।
अधिकारियों के अनुसार, महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से पीड़ित महिलाओं को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा रही है तथा उनके मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जा रहा है।



